Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला थाना की पहल से 12 परिवार फिर साथ हुए:मिशन शक्ति केंद्र...

महिला थाना की पहल से 12 परिवार फिर साथ हुए:मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग से टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्तों को नया जीवन


सिद्धार्थनगर महिला थाना की पहल से 12 परिवारों में खुशियां लौट आईं। मिशन शक्ति केंद्र में आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों का समाधान कराया गया, जिसके बाद सभी दंपतियों ने मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। यह पहल मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार को महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में की गई। घंटों चली बातचीत, समझाइश और परामर्श के बाद इन परिवारों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित इस काउंसलिंग सत्र में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए परिवारों की समस्याएं सुनी गईं। इनमें मोहाना, सिद्धार्थनगर, खेसरहा, पथरा बाजार, मिश्रौलिया, इटवा, बांसी, जोगिया और पचपेड़वा थाना क्षेत्रों से आए दंपती शामिल थे। इनमें शहनाज पत्नी तारिक अजीज, सिरजा पत्नी अरुण, मिथलेश पत्नी रामसागर, शहनाज पत्नी सफीकुल्लाह, सुविता पत्नी राजेंद्र, आयशा खातून पत्नी आबिद अली, रेखा पत्नी चंदन, इंद्रावती पत्नी दयाशंकर, गुड़िया पत्नी बृजमोहन, राधिका पत्नी जय कुमार, श्वेता त्रिपाठी पत्नी अश्वनी मिश्रा और गुड़िया पत्नी अनिल जैसे नाम प्रमुख रहे। इन सभी मामलों में पति-पत्नी के बीच विभिन्न कारणों से विवाद उत्पन्न हुए थे। कई परिवारों में लंबे समय से बातचीत बंद थी, कुछ अलग रह रहे थे, जबकि कुछ विवाद कानूनी कार्रवाई की ओर बढ़ चुके थे। महिला थाना की काउंसलिंग टीम ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना। टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर उन्हें पारिवारिक रिश्तों के महत्व, बच्चों के भविष्य और सामाजिक दायित्वों के बारे में समझाया। धैर्यपूर्वक संवाद स्थापित कर रिश्तों में आई गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments