HomeHealth & Fitnessगन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती – बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के प्लाट का निरीक्षण रोग एवं कीट वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मिश्रा गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान कुशीनगर ने किया साथ में महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी और गेट इंचार्ज राजेश सिंह उपस्थित रहे | डॉक्टर विनय कुमार मिश्रा ने कृषकों के पेड़ी और पौधा प्लांट का गहन निरीक्षण किया और कृषक को अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक किया | साथ-साथ रोग एवं कीट के बचाव हेतु दवा कोराजन बटाको के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी | महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने उपस्थित कृषकों से कहा मिल के द्वारा कृषकों को लगातार दवा वितरण की जा रही है, आप अपने फील्ड सुपरवाइजर से मिलकर दवा प्राप्त कर सकते हैं और अधिक उत्पादन के प्रति हम लगातार आप लोगों को जागरुक करते रहेंगे | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि  वैज्ञानिकों के द्वारा कृषक अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अपनी फसल को रोग एवं कीट से बचाव हेतु दवा के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका उत्पादन अधिक होगा और कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे | हम लगातार कृषक को जागरूक करने के लिए कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव गांव में कर रहे हैं | इकाई प्रमुख डॉ जे पी त्रिपाठी के निर्देश पर लगातार ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव में किया जा रहा है | 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments