HomeHealth & Fitnessफोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

फोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

WhatsApp Image 2026-06-28 at 5.55.36 PM

लखनऊ। परख अकादमी ऑफ फोटोग्राफी की ओर से आयोजित एक विशेष फोटोग्राफी सेमिनार में देश के प्रख्यात फोटोग्राफर,शिक्षाविद् एवं मेंटर डॉ. भूपेश चंद्र लिटिल ने विद्यार्थियों,युवा फोटोग्राफरों एवं फोटोग्राफी के शौकीनों से कहा कि एक सफल फोटोग्राफर बनने के लिए केवल महंगा कैमरा पर्याप्त नहीं है,बल्कि उसकी दृष्टि बाज की तरह पैनी,सजग और दूरदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ऑन शुड हैव एन आय फॉर फोटोग्राफी लाइक एन ईगल.” अर्थात “एक फोटोग्राफर की नज़र बाज़ की तरह तीक्ष्ण होनी चाहिए,जो हर दृश्य में छिपी संभावनाओं को पहचान सके।”
डॉ.लिटिल ने कहा कि उत्कृष्ट फोटोग्राफी तकनीकी ज्ञान और कैमरे के साथ-साथ फोटोग्राफर की कल्पनाशीलता, अवलोकन क्षमता, धैर्य और सही समय पर सही क्षण को कैद करने की कला पर निर्भर करती है। एक कुशल फोटोग्राफर वही होता है,जो सामान्य से सामान्य दृश्य में भी असाधारण कहानी और भावनाओं को खोजकर उन्हें अपने कैमरे में जीवंत कर दे। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को कम्पोजीशन,लाइटिंग,विज़ुअल स्टोरीटेलिंग, फ्रेमिंग, कैमरा तकनीक तथा प्रोफेशनल फोटोग्राफी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक एवं विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments