श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक स्थित पुरैना गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्राम पंचायत राजापुर पुरैना के इस गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, जिससे लगभग 1500 की आबादी प्रभावित है। भीषण गर्मी और उमस के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया है। गांव में करीब 150 बिजली उपभोक्ता हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है, जिससे क्षेत्र में बार-बार बिजली संकट उत्पन्न होता है। ग्रामीणों सुभाष, चेतराम, बराती लाल, उदयराज, लोकराज, कृपाराम और तीरथराम ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली न होने से शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जबकि बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति रातभर गर्मी से जूझते रहते हैं। अंधेरे के कारण चोरी और जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में उर्लहवा विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा जल्द ही नया ट्रांसफार्मर भेजकर बदलवाया जाएगा, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
श्रावस्ती के पुरैना गांव में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब:बिजली गुल होने से ग्रामीण अंधेरे और गर्मी से परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












