Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेवा सीएचसी पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ:अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने...

बेवा सीएचसी पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ:अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बच्चों को खुराक पिलाई


बयारा, डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। सीएचसी बेवा के अनुसार, क्षेत्र में कुल 119 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि अभियान की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। डॉ. विकास चौधरी ने अभिभावकों से अपील की कि जन्म से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश से पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी बच्चों को समय पर दो बूंद दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा चक्र टूटा’ का संदेश देते हुए सभी अभिभावकों से बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने का आग्रह किया। डॉ. चौधरी ने बताया कि जो बच्चे रविवार को बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। यदि इसके बाद भी कोई बच्चा छूट जाता है, तो उसे चिन्हित कर विशेष रूप से पोलियो की खुराक दी जाएगी। सुपरवाइजर रीता गौतम ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी बूथों और गांवों में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा लेने से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि नवजात शिशुओं को भी अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर एएनएम शशि, आशा रेहाना, गंगाजली, सुमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार (एलटी), दुर्गेश कुमार और सुपरवाइजर राज यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments