Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण:भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने...

शोहरतगढ़ में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण:भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं को साड़ी भेंट की


शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 35वें संस्करण का सामूहिक श्रवण शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनुवाडीह टोला केसारा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ‘मातृ शक्ति सम्मान अभियान’ के तहत महिलाओं को साड़ियों का वितरण कर उनके सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। युवा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। श्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे आयोजन शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी 60 सेक्टरों में किए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य और युवा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने मातृ शक्ति सम्मान के प्रतीक स्वरूप महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। साथ ही, महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया और इसका आयोजन रिंकू चौधरी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, युवा भाजपा नेता श्याम जायसवाल, शोहरतगढ़ नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बढ़नी नपं अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, फतेह बहादुर सिंह, श्रवण जायसवाल, आशीष शुक्ला, रमाकान्त सिंह, चंद्रेश जायसवाल, राजन श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, सुभाष मौर्या, ओमप्रकाश जायसवाल, रिंकू चौधरी, लवकुश चौधरी, महंत, पूर्णवासी, राजेश त्रिपाठी, मायाराम यादव (प्रधान), जितेन्द्र मिश्रा, विनोद उपाध्याय, लव प्रकाश वर्मा, अवधेश वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, नीरज वरुण सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments