बहराइच में बाबागंज स्थित हाजी मोहम्मद डिग्री कॉलेज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। चालक घटना के बाद फरार हो गया। टाटा इंडिगो कार (UP 32 EN 7339) तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान उसने सामने चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में घायल लोगों की पहचान बाबागंज के प्रधान हाजी अनवर के भाई मोहम्मद मोहसिन और स्थानीय शिक्षक मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है। मोहम्मद जहीर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोहम्मद मोहसिन के हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल धननू कुमार, सुनील यादव, भीष्म यादव और अर्जुन मौर्य भी मौजूद रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
बहराइच में कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:प्रधान के भाई समेत 2 घायल, आरोपी वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












