पथरा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। कथित खनन माफिया लोडर मशीनों और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग कर दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि इन खननकर्ताओं को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे बिना किसी रोक-टोक के अवैध खनन कर रहे हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि राजस्व और पुलिस प्रशासन समय पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। लोगों का मानना है कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो पर्यावरण और सरकारी राजस्व दोनों को नुकसान होगा। इस संबंध में बांसी के एसडीएम शशांक शेखर राय ने बताया कि मिट्टी खनन की अनुमति केवल दिन में होती है, रात में नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे पता करवाएंगे और यदि ऐसा पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पथरा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जारी:प्रशासन की कार्रवाई न होने पर उठ रहे सवाल
RELATED ARTICLES












