सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के असनार खास गांव में शनिवार सुबह एक मकान को जेसीबी से गिराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष ने जबरन कार्रवाई कर मकान ढहा दिया। घर के अंदर सो रहा था परिवार, आवाज सुनकर बची जान पीड़ित अफजल के अनुसार घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। जेसीबी की आवाज सुनकर परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकल सके, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मलबे में दब गया घरेलू सामान परिवार का आरोप है कि मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद परिवार को तत्काल राहत और सुरक्षा की चिंता सताने लगी। डायल-112 पर सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गाली-गलौज और धमकी का भी आरोप अफजल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मकान गिराने के दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मुकदमा दर्ज, जेसीबी पुलिस अभिरक्षा में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया। साथ ही, मकान गिराने में इस्तेमाल की गई जेसीबी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित ने कार्रवाई पर उठाए सवाल पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई और हल्की धाराएं लगाई गई हैं। वहीं उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय ने पुष्टि की कि बिना किसी न्यायालयीय आदेश के मकान गिराया गया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद के बीच सुबह-सुबह चला जेसीबी का पंजा:परिवार घर में सोता रहा, मकान बना मलबा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












