#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जाटोलिया गांव में सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान 61 वर्षीय गिरजा देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सुखराम की पत्नी थीं। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुई, जब गिरजा देवी अपने घर के पास थीं। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और वह उसके नीचे दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। गिरजा देवी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जबकि 18 वर्षीय पुत्र शिवनाथ यादव अविवाहित है। उनके पति सुखराम का पहले ही निधन हो चुका था। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि जगदीश मौर्या ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दैवीय आपदा राहत प्रदान करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में आकाशीय बिजली से कच्ची दीवार गिरी:बारिश के दौरान महिला की दबकर मौत, परिवार में शोक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












