रिपोर्ट – संतोष मिश्रा
बहराइच। शुक्रवार को मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉकप्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि हमारे समाज के जो भी लोग हैं, उनके साथ बिना भेदभाव के मिलकर कार्य करेंगे। कही भी अगर किसी कार्य की आवश्यकता है तो बताइए हम उस कार्य को प्राथमिकता से करवाएंगे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने कहा कि आज नशे का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। यह बहुत ही दुखदाई है, साथ ही जो युवा नशे के शिकार हो रहे हैं उन्हें बचाना होगा। हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनते हुए नशे का पुरजोर विरोध करें। अंत दुर्गेश वर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम अंत में 100 महिलाओं को साड़ी एवं 25 पुरुषों को पैंट शर्ट प्रदान किया गया। इस मौके पर एस पी सिंह, अरुण राव, मुन्ना यादव, संतोष सिंह, राजेश सिंह, आशा राम, पवन सिंह, रोहित सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – संतोष मिश्रा । यूपी हेड उत्तर प्रदेश











