#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित सलेक्ट्रा मशीन पिछले तीन माह से निष्क्रिय पड़ी है। आवश्यक रीजेंट (केमिकल) की अनुपलब्धता के कारण मरीज महंगी निजी जांच कराने को मजबूर हैं। यह सलेक्ट्रा प्रोएम मशीन मार्च के अंतिम सप्ताह में स्थापित की गई थी। इससे 32 पैरामीटर की जांच की जा सकती है और एक साथ 50 मरीजों के नमूने जांचे जा सकते हैं। लैब टेक्नीशियन के अनुसार, ग्लूकोज, केएफटी, लिपिड्स प्रोफाइल, एलएफटी, यूरिक एसिड, लाइपेज, सीआरपी, कैल्शियम, एमाइलेज, एचसीएल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जा सकती हैं। रीजेंट की कमी के कारण यह महंगी मशीन अनुपयोगी साबित हो रही है, जिसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है। मुंडेरवा CHC में एक्स-रे सहित अन्य जांच उपकरण भी मौजूद हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण आवश्यक सामग्री न मिलने से उनका भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने रीजेंट की अनुपलब्धता पर बताया कि उन्होंने कई बार इंडेंट (मांग पत्र) भेजा है, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब इन महंगी मशीनों का उपयोग ही नहीं हो पा रहा है, तो जनता के टैक्स के पैसे से इन्हें खरीदने का क्या औचित्य है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के मुंडेरवा CHC में सलेक्ट्रा मशीन बेकार:रीजेंट न होने से मरीजों को महंगी जांच करानी पड़ रही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












