श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 730 पर घंटाघर के पास एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलहरिया निवासी 30 वर्षीय मुन्ना पुत्र कृपा राम बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के सहबरा गांव में अपनी रिश्तेदारी से ई-रिक्शा द्वारा घर लौट रहे थे। वहीं, इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी 27 वर्षीय दीपक द्विवेदी पुत्र राजेंद्र प्रसाद और 30 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र समय प्रसाद किसी काम से कल्ला भट्ठा गए थे और बाइक से वापस घर आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों वाहन घंटाघर के पास पहुंचे, उनमें टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
श्रावस्ती में ई-रिक्शा-बाइक टक्कर:तीन घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











