Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनवल में 20 वर्षीय युवक का शव मिला:अमरूद के पेड़ से संदिग्ध...

जनवल में 20 वर्षीय युवक का शव मिला:अमरूद के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला, दो भाइयों में सबसे था छोटा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र की जनवल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव देवरिया में बुधवार रात एक 20 वर्षीय युवक का शव अमरूद के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। यह घटना प्राथमिक विद्यालय के सामने रात करीब 9:30 बजे सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान देवरिया निवासी नीरज (20) पुत्र छैला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे नीरज की मां विमला देवी उसे ढूंढते हुए प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचीं। वहां उन्होंने अमरूद के पेड़ पर बिजली की केबल के सहारे नीरज का शव लटका हुआ देखा। विमला देवी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल गायघाट पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर अपनी जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, नीरज दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। गायघाट चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments