HomeUncategorized*थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के 46596/- रुपये...

*थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के 46596/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:-
आवेदक/वादी श्री आयुष गुप्ता पुत्र राजकिशोर गुप्ता निवासी मोहल्ला आर्यनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुरर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 21.11.2025 को आवेदक ने बैंक खाता HDFC Bank शाखा – उतरौला से किसी अज्ञात व्यक्ति को टेलीग्राम पर एक लिंक आया जिसमें इन्वेस्ट कर अधिक पैसे वापस देने का लालच देकर ₹ 46596/- भेजे गये थे। किन्तु उक्त अज्ञात व्यक्ति ने , न तो मूल धनराशि वापस किया और इन्वेस्ट के नाम पर जो अधिक पैसे वापस भेजने के लिए कहा वो भी वापस नहीं किया धोखाधड़ी करके जितनी धनराशि आवेदक द्वारा भेजी गई थी वह भी धनराशि वापस नहीं की गई। उक्त के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर साइबर सेल थाना कोतवाली उतरौला एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 46596 /- की धनराशि होल्ड करा दी गई।

*रुपया वापसी का विवरण*:-
साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई 46596 रुपये की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए । होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 46596 /- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
*साइबर पुलिस टीम* :-
1. थानाध्यक्ष श्री अवधेश राज सिंह
2. उ0नि0 हीरालाल
3. का0 आशीष सागर
4. का0 पंकज यादव
5. का0 अनूप कुमार मौर्य

नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments