*घटना का संक्षिप्त विवरण:*-
आवेदक/वादी श्री रामसूरत पुत्र जगप्रसाद नि0 सुगाँव मझौली थाना को0 गैसड़ी, जनपद बलरामपुर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 09.03.2026 व दिनांक 10.03.2026 को आवेदक के इण्डियन बैंक शाखा गैसड़ी के खाता से 20000/- रुपये AePS के माध्यम से स्वतः कट गये जिसकी जानकारी आवेदक उपरोक्त को नही थी उक्त के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी शिकायत संख्या *********54546 व *********54619 है। शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 गैसड़ी एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 20,000/- की धनराशि होल्ड करा दी गई थी।
रुपया वापसी का विवरण:-
साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 गैसड़ी द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई । संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 20000/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
* साइबर पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष श्री दुर्विजय
2. उ0नि0 वसी अहमद
3. का0 सुरजीत कुमार सिंह
4. का कन्हैया लाल यादव
5. म0का0 सुषमा गौतम
नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।












