सबलापुर ग्राम पंचायत के तमोलिनपुरवा में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’ समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया। सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर पांडेय, राजेश तिवारी, साधू चौधरी, रामकुमार चौरसिया, शिवनंदन शुक्ला, ज्ञानी बथवाल, आलोक, ओमकार, बजरंगी, पिंटू, ननकू यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तमोलिनपुरवा में खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना, लगे जयकारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












