देवी पाटन मंडल।उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा आयोजित UPTET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार द्वारा जनपद बहराइच स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, बहराइच एवं राजकीय पॉलिटेक्निक, मोहम्मदपुर, बहराइच परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा
व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के संबंध में पुलिस अधीक्षक, जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की शुचिता भंग करने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा जनपद बहराइच के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












