HomeUncategorizedजनता दर्शन में आई शिकायतों को पारदर्शी ढंग से निस्तारित कराएं अधिकारीगण-जिलाधिकारी

जनता दर्शन में आई शिकायतों को पारदर्शी ढंग से निस्तारित कराएं अधिकारीगण-जिलाधिकारी

प्रत्येक दिन 10 से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सुने जनशिकायतें-जिलाधिकारी


श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्वयं उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारित कराएं। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments