Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती DD ने जीता एलआईसी प्रीमियम लीग फाइनल:छावनी को 11 रनों से...

बस्ती DD ने जीता एलआईसी प्रीमियम लीग फाइनल:छावनी को 11 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी स्थित लतीफिया इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार देर शाम एलआईसी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में बस्ती DD टीम ने छावनी को 11 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती DD टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 65 रन बनाए और छावनी को जीत के लिए 66 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए छावनी की टीम 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता बस्ती DD टीम को 11,000 रुपए नकद राशि के साथ विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता रही छावनी टीम को 6,000 रुपए नकद और उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन नूर मोहम्मद, आमिर खान, जमाल खान, शादाब खान और शोएब खान ने किया था। इस अवसर पर सरफराज, उमाशंकर, रामगोपाल, अरुण, इमरान, राजकुमार, सोमेश, विशाल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments