श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसकी समीक्षा निरन्तर शासन/जनपद स्तर पर होती है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये जनपद को 1400 का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना आवेदन विभिन्न बैंकों में प्रेषित किये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्यरत समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रति माह 5 आवेदन सी.एम. युवा पोर्टल ( msme.up.gov.in) पर ऑनलाइन कराने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। उपरोक्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु विकास खण्ड क्रमशः जमुनहा में 03 जुलाई, गिलौला में 06 जुलाई एवं इकौना में 08 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा आवेदन पत्र भरवाने हेतु कैम्प निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों में अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कैम्प में प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। उक्त कैम्प में उद्योग विभाग द्वारा संचालित पी.एम. विश्वकर्मा योजना व अन्य वित्त पोषित योजनाओं के भी आवेदन भरवाएं जाएंगे।
लोगों को सी.एम. युवा योजना का लाभ दिलाने हेतु लगाया जा रहा कैम्प-जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












