HomeHealth & Fitnessसांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को...

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के साथ त्वरित आर्थिक विकास/पूर्वांचल विकास निधि/सांसद निधि/विधायक निधि से कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा विकास भवन सभागार में की गयी। समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में त्वरित आर्थिक विकास योजना से रूपये 2926.75 लाख की लागत से स्वीकृत 156 कार्यो में 08 कार्य प्रगति पर तथा अवशेष कार्य निविदा की प्रक्रिया में पाये गये। निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराते हुये सभी कार्यो को माह नवम्बर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। योजनान्तर्गत भयहरणनाथ धाम में कन्वेशन सेन्टर का निर्माण हेतु अब तक भूमि सीमांकन न होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को 02 दिवस में सीमांकन कराने के निर्देश दिये गये।
पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से वित्तीय वर्ष 2025-26 में रुपये 1589.106 लाख की लागत से स्वीकृत कुल 422 कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये एवं वर्ष 2025-26 में राज्यांश के अन्तर्गत रूपये 1331.820 लाख की लागत से स्वीकृत कुल 101 कार्यो में मात्र 02 कार्य पूर्ण तथा 97 कार्य निविदा पर पाये गये। निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करते हुये, सभी कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 
मा0 सांसद प्रतापगढ़ के वर्ष 2024-25 के सांसद निधि से स्वीकृत अपूर्ण 09 कार्यो के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता यू0पी0एस0आई0सी0 प्रयागराज से जानकारी करने पर उनके द्वारा भूमि विवाद होने की स्थिति से अवगत कराया गया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये राजस्व विभाग से सहयोग प्राप्त कर विवाद निस्तारित कर 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। 
विधायक निधि योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष अत्यधिक संख्या में अपूर्ण कार्यो के सम्बन्ध में सहायक अभियन्ता ग्रा0अभि0वि0 से पूछे जाने पर उनके द्वारा समुचित उत्तर नहीं दिया जा सका, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की गयी। समीक्षा में अनुपस्थित पाये गये कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, यू0पी सिडको, क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0पी0एस0आई0सी0 प्रयागराज को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि जनपद में लगाये गये हाईमास्ट लाईटों का सत्त पर्यवेक्षण करते हुये जहॉ लाईटे खराब पायी जाये उन्हे तत्काल ठीक कराया जाये। मा0 जनप्रतिनिधि द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यो को समय-सीमा में गुणवत्तापुर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी एवं मा0 सांसद/विधायक के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous article
लोगों को सी.एम. युवा योजना का लाभ दिलाने हेतु लगाया जा रहा कैम्प-जिलाधिकारी श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसकी समीक्षा निरन्तर शासन/जनपद स्तर पर होती है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये जनपद को 1400 का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना आवेदन विभिन्न बैंकों में प्रेषित किये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्यरत समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रति माह 5 आवेदन सी.एम. युवा पोर्टल (msme.up.gov.in) पर ऑनलाइन कराने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। उपरोक्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु विकास खण्ड क्रमशः जमुनहा में 03 जुलाई, गिलौला में 06 जुलाई एवं इकौना में 08 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा आवेदन पत्र भरवाने हेतु कैम्प निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों में अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कैम्प में प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। उक्त कैम्प में उद्योग विभाग द्वारा संचालित पी.एम. विश्वकर्मा योजना व अन्य वित्त पोषित योजनाओं के भी आवेदन भरवाएं जाएंगे।
Next article
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments