HomeHealth & Fitnessअजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी द्वारा विगत कई वर्षों से किए जा रहे पर्यावरणीय जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए अजय क्रांतिकारी को हरित सारथी एंबेसडर नियुक्त किया गया है।एंबेसडर नियुक्त करते हुए वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने अजय क्रांतिकारी से आगामी वृक्षारोपण महायज्ञ में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए जन समुदाय को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए महायज्ञ को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने की अपेक्षा की गई है।इस उपलब्धि पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती को जलवायु संकट से उबारने के लिए जरूरी है कि सभी लोग मिलकर धरती मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं और इसे सुरक्षा प्रदान करें।धरती पर हरियाली को बढ़ाना और पर्यावरण की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे शत प्रतिशत सफल बनाऊंगा और अभियान को जनांदोलन बनाते हुए वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments