Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में जर्जर छज्जा गिरने से बालक की मौत:मामा के घर घूमने...

बहराइच में जर्जर छज्जा गिरने से बालक की मौत:मामा के घर घूमने आया था 12वीं का छात्र


बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के माघी गांव में शुक्रवार को एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया। मृतक छात्र की पहचान गोविंद मौर्य (लगभग 17 वर्ष) पुत्र छोटकन्ने मौर्य के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जनपद के डेबर गांव का निवासी था और कक्षा 12 का छात्र था। गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य पुत्र सहजराम के घर रह रहा था। मृतक छात्र मिहीपुरवा सेमरहना के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था और रिश्तेदारी में रहकर वहीं पढ़ाई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे गोविंद मकान के पुराने और जर्जर छज्जे से लटककर कूदने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान छज्जा टूटकर सीधे उस पर गिर गया। छज्जा अत्यधिक जर्जर होने के कारण गोविंद का वजन सहन नहीं कर सका, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का बुरा हाल था। गोविंद अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम गोपाल मौर्य है, जिसकी उम्र 14 वर्ष बताई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments