#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित बैजलपुर गांव में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने डायल-112 (पीआरवी) पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिससे युवक की जान गई। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि युवक नशे की हालत में गिरकर घायल हुआ था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है। बैजलपुर निवासी 30 वर्षीय मनीष का अपने पिता सीताराम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मनीष के साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घायल मनीष को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां निर्मला देवी ने शुक्रवार सुबह बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई के कारण ही मनीष की जान गई। परिजनों ने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ईंट लेकर दौड़ रहा था मनीष वहीं, कलवारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने ही डायल-112 पर सूचना दी थी। पीआरवी टीम के पहुंचने पर मनीष शराब के नशे में ईंट लेकर इधर-उधर दौड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, इसलिए फुटेज उपलब्ध नहीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 30 वर्षीय युवक की मौत:मां ने पीआरवी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया, पुलिस ने किया इनकार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












