HomeHealth & Fitnessभातखण्डे विवि में 16वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू

भातखण्डे विवि में 16वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के उपलक्ष्य में , जनभवन ,के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह और कुलसचिव एस.पी. सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन एवं काव्य लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय की अतिथि शिक्षिका डॉ.एकता वर्मा एवं चांदनी यादव की देखरेख में किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन “ लोक कला एवं लोक संस्कृति ” विषय पर विश्वविद्यालय की अतिथि शिक्षिका डॉ.काजल ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ,जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. ज्ञान सिंह पटेल की देखरेख में किया गया। इन खेलों में नींबू-चम्मच दौड़, लंगड़ी दौड़, खो-खो, रस्साकशी एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि कुलाधिपति के निर्देशानुसार इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं व उनमें रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक संवेदनशीलता का विकास करती हैं। प्रो.सृष्टि माथुर ने बताया कि दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में कुलाधिपति के निर्देशानुसार एवं कुलपति के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।  

 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments