HomeHealth & Fitnessकेजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी भंग

केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी भंग

लखनऊ। फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी को लेकर कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइल की गई वर्ष 2024-25 की प्रबंध समिति की सूची को निरस्त कर दिया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्तमान प्रबंध समिति को ब्लैक लिस्ट घोषित कर दिया,साथ ही नियमों के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।
इसके अलावा डिप्टी रजिस्ट्रार ने यह भी कहा है कि जांच में पता चला है कि 24 मई 2024 को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 की धारा 4 के तहत जमा की गई प्रबंध समिति की सूची में तथ्यों को छुपाया गया था और अपनी बात रखने के लिए असत्य प्रपत्रों का सहारा लिया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 21 अगस्त 2024 को प्राप्त हुई 2,153 सदस्यों की सूची को अंतिम सदस्य सूची  मानते हुए उसे सार्वजनिक कर दिया है। इस फैसले के बाद केजीएमयू कर्मचारी परिषद का नए सिरे से चुनाव होने की बात सामने आ रही है। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब इस पर आपत्तियां भी मांगी गई है , यदि आपत्तियां आती हैं तो उसके निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तय होगी और मतदान की तारीखों का ऐलान होगा ।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments