Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा:पिटाई के बाद हाथ...

दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा:पिटाई के बाद हाथ बांधकर बैठाया, जांच में जुटी पुलिस


बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में दिनदहाड़े साइकिल चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर उसके हाथ तौलिये से बांध दिए। इस घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक खड़िया गांव में कथित तौर पर एक साइकिल चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को मौके पर ही दबोच लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने युवक की पिटाई की और बाद में उसके हाथ एक तौलिये से बांध दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक ग्रामीणों से माफी मांगता रहा। भविष्य में ऐसी गलती न करने का भरोसा देने के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। शनिवार को मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments