#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन को गांव के युवक ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना में आरोपी युवक के साथ कुछ लोग भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहन घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी साथ ले गई है। जब परिवार के लोग आरोपियों के घर जानकारी लेने पहुंचे, तो वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट का प्रयास भी किया गया। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:50 हजार नकद, जेवर लेकर फरार; 9 लोगों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












