Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में लाखों की चोरी:परिजन सोते रहे, नकदी-जेवर पर हाथ साफ; चार...

हर्रैया में लाखों की चोरी:परिजन सोते रहे, नकदी-जेवर पर हाथ साफ; चार संदिग्ध CCTV में कैद

#बस्ती_न्यूज

हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने अभिषेक तिवारी उर्फ राहुल तिवारी के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा टूटा देखा और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा पाया, तब चोरी की जानकारी हुई। चोर आंगन के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) हर्रैया स्वर्णिम सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी ने गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। निखिल ओझा के घर के कैमरे में चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। रामनिरंजन ओझा के घर के कैमरे में भी यही चारों संदिग्ध रात करीब 12:20 बजे गांव से गुजरते हुए कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments