Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती-साऊघाट-साल्टवा मार्ग पक्का:बरसात में आवागमन की परेशानी अब होगी खत्म, राहगीरों को...

बस्ती-साऊघाट-साल्टवा मार्ग पक्का:बरसात में आवागमन की परेशानी अब होगी खत्म, राहगीरों को मिली सुविधा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती, साउघाट और साल्टवा के बीच का मार्ग अब पक्का हो गया है। इस सड़क के निर्माण से राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। यह मार्ग पहले बेहद खराब स्थिति में था। बरसात के दिनों में यहां पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कच्ची सड़क होने के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा होती थी। स्थानीय निवासियों रवि कुमार, कृष्ण कुमार, रामनाथ और विक्रम ने बताया कि पहले बरसात में पानी लगने से बहुत परेशानी होती थी। अब सड़क पक्की बनने से सभी राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। इस नई पक्की सड़क से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और अब उन्हें सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments