Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बभनान में बिजली संकट का नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया:जर्जर तार और...

बभनान में बिजली संकट का नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया:जर्जर तार और लो वोल्टेज से लोग परेशान, ज्ञापन सौंपा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बभनान नगर पंचायत में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधिशासी अभियंता अजय मौर्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जर्जर तारों को बदलने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई है। अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। कभी पूरे दिन बिजली गुल रहती है तो कभी पूरी रात अंधेरे में गुजरती है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने जानकारी दी कि लक्ष्मीबाई नगर, दीनदयाल नगर वार्ड, चंद्रशेखर आजाद नगर और सोसाइटी रोड सहित कई मोहल्लों में विद्युत तार अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं। ये तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण उपभोक्ताओं को गंभीर लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनहित में तत्काल जर्जर विद्युत तारों को बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments