
फिरोजाबाद, थाना टूण्डला क्षेत्र में प्रेम में मदहोश एक नातिन ने अपने प्रेमी के सहयोग से रिश्तों को शर्मसार कर दिया और बुजुर्ग बाबा की हत्या कर उसके शव को आग के हवाले कर सबूत मिटाने का प्रयास किया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अपनी पसंद से शादी करने की राह में बाबा के बाधा बनने पर नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने चाकू से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी और दोनों ने मिलकर शव को आग के हवाले कर सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक नातिन अपने प्रेमी विपिन से शादी करना चाहती थी, लेकिन बाबा ब्रह्मऋषि इसके खिलाफ थे, इसी बात से नाराज होकर दोनो ने हत्या की साजिश रची। और मोहम्मदाबाद निवासी ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल सिंह की चाकू से वार कर हत्या कर दी , इसके बाद पहचान और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना टूण्डला में हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी विपिन पुत्र लीलम निवासी डाहिनी, थाना शिकोहाबाद ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके बाबा की हत्या की थी। प्रेमिका से शादी करने की चाहत में दोनों ने पहले से पूरी साजिश रची थी।
एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत टूण्डला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बन्ना रोड स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के पीछे टावर के समीप से विपिन को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने खून से सने कपड़े बरामद किये गये। वहीं, साजिश में शामिल मृतक की नातिन को मोहम्मदाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी विपिन के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में पहले से गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
प्रेम सम्बन्ध में बाधा बने बाबा को नातिन ने प्रेमी के सहयोग से मौत के घाट उतारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












