मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 4 किलोग्राम सोने के साथ दुबई से आई महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कीमत घरेलू बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई टीम कर रही है।
डीआरआई अधिकारी ने रविवार को बताया कि उनकी टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रखी थी। सूचना के मुताबिक जैसे ही महिला यात्री दुबई से आई फ्लाईट से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। डीआरआई टीम ने महिला की तलाशी ली तो उसके पैंट के अंदर तस्करी का सोना मिला, जिसे जब्त कर लिया गया और महिला को कस्टम एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर लिया गया।












