लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई की ओर से लखनऊ में प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल समन्वयकों के लिए एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।
ला मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी ज़ोन से लगभग 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्टीफन डी’कोस्टा – कार्यकारी समिति सदस्य, अरिजीत बसु – उप सचिव, अर्नव कुमार शॉ – स्पोर्ट्स मैनेजर, गैरी एवर्ट – प्रधानाचार्य, ला मार्टिनियर , फादर थॉमस कुमार – ज़ोन समन्वयक, कानपुर दक्षिण, मीना टांगड़ी – ज़ोन समन्वयक, लखनऊ उत्तर, भारती गोसाईं – ज़ोन समन्वयक, लखनऊ दक्षिण, फादर मोसेस वी.जे. – ज़ोन समन्वयक, गाजियाबाद और फादर थॉमसन थॉमस – ज़ोन समन्वयक, मेरठ उपस्थित रहे।












