HomeHealth & Fitnessपूरे देश चार लोगो के बीच फंसा हुआ है -सनातन पाण्डेय

पूरे देश चार लोगो के बीच फंसा हुआ है -सनातन पाण्डेय

बांदा। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के बांदा आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान वरिष्ठ सपा नेता शेखर शर्मा ने अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर अपने सहयोगियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से सपा नेता रजा खान, चित्रकूट-बांदा की सांसद कृष्णा पटेल, शिवशंकर पटेल सहित लगभग एक सैकड़ा सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद सनातन पांडेय का फूल-मालाओं और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश से लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुली हुई है। आज चारों तरफ तानाशाही व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जहां जनता और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश एक प्रदेश के चार लोगो के बीच फंसा हुआ है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ समाजवादियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जमीन पर उतरना होगा। इस दौरे से आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए बांदा और चित्रकूट के सपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments