लखनऊ। रविवार शाम हल्की सी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यह स्थिति नगर निगम मुख्यालय से कुछ दूरी पर मौजूद बेलदारी लेन का है। क्षेत्रीय वासियों का कहना है कि हल्की सी बारिश से यह स्थिति पैदा हुई है। मानसून के दौरान लगातार बारिश होगी तब क्या स्थिति पैदा होगी।
इस मामले में जोन एक के जोनल अफसर ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को क्षेत्र का भृमण कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिया हैं। इस मामले में सफाई निरीक्षक सुनील वर्मा का कहना है कि सोमवार निरीक्षण कर मामले का शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।












