HomeHealth & Fitnessउल्टी दिशा से आ रहे कार चालक ने मचाया बवाल, होमगार्ड को...

उल्टी दिशा से आ रहे कार चालक ने मचाया बवाल, होमगार्ड को सड़क पर गिराकर पीटा

लखनऊ। बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज चौराहे के पास कार से उलटी दिशा से आ रहे युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की। घटना शनिवार रात करीब 8 की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार दोपहर सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी गाड़ी सीज कर दी।

ऐशबाग हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस मौजूद थी। इस दौरान एक कार सवार गलत दिशा से आता हुआ दिखा। उसे वहां मौजूद होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गया और कार से उतरकर होमगार्ड का कॉलर पकड़ लिया। कॉलर पकड़कर जोरदार धक्का दिया, जिससे होमगार्ड गिर पड़ा। 

image (4)

इसके बाद खुद को संभालते हुए होमगार्ड फिर खड़ा हुआ और कार सवार के पास जाने लगा तो उसने फिर से धक्का मारा। इसके बाद कार सवार अपनी कार में जाकर बैठने लगा। मामला यहां भी शांत नहीं हुआ। वह लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल है। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। फिलहाल, मामले में इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपी वैभव मौर्य को गिरफ्तार किया गया है। वह गोमती नगर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी कार भी सीज की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments