HomeHealth & Fitnessबृजेश के घर पहुंचे केशव, जाना हाल-चाल 

बृजेश के घर पहुंचे केशव, जाना हाल-चाल 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  रविवार को सुबह डिप्अी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर पहुँचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की। इस अवसर पर दोनों  नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा पारिवारिक आत्मीयता के साथ एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना गया। 
इन दोनों शीर्ष नेताओं के बीच  प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण तथा सुशासन के विभिन्न आयामों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता तथा जनसेवा के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

सरकार का प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है।  सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से सरकार जनहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान कर रही है। मुलाकात पारिवारिक आत्मीयता, पारस्परिक सम्मान एवं सौहार्द पूर्ण रही। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments