#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में सोमवार को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत ट्रैक्टर ड्रॉन पावर स्प्रे मशीन का वितरण किया गया। ग्राम मलौली दुबे के मोहर्रम अली और ग्राम सौरी के श्री रामायण सिंह को ये मशीनें प्रदान की गईं। यह आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। ट्रैक्टर से संचालित होने के कारण यह कम समय में अधिक क्षेत्रफल में दवा का समान और प्रभावी छिड़काव कर सकता है। इससे श्रम लागत में कमी आती है, दवा की बचत होती है, और किसानों के समय व धन दोनों की बचत होती है। समय पर और उचित मात्रा में यूरिया, एनपीके, कीटनाशक, फफूंदनाशक तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के छिड़काव से गन्ने की फसल कीट एवं रोगों से सुरक्षित रहती है। इससे पौधों की वृद्धि बेहतर होती है, फसल स्वस्थ रहती है, और उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि होती है। समान छिड़काव से दवा का प्रभाव भी अधिक होता है और अनावश्यक अपव्यय कम होता है। सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई गई यह ट्रैक्टर ड्रॉन पावर स्प्रे मशीन आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह किसानों की आय बढ़ाने और उनकी लागत घटाने में सहायक सिद्ध होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सीएसआर के तहत किसानों को मिली ट्रैक्टर स्प्रे मशीन:हर्रैया में कृषि लागत घटाकर आय बढ़ाने में होगी सहायक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












