HomeHealth & Fitnessशिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक: डीएम

शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक: डीएम

 

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार भी किया गया। शासन के निर्देशानुसार 02, 03 एवं 04 जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) थी। इसलिए सम्पूर्ण समाधान दिवस 04 जुलाई प्रथम शनिवार को न होकर अगले कार्यदिवस सोमवार को तहसील दातागंज में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्बंधित अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, आवास व छात्रवृत्ति की मांग सहित विभिन्न विभागों से सम्ब्ंाधित कुल 52 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments