Homeमुंबई (Mumbai)कश्मीर के साथ मजबूती से खड़ी है शिवसेना, हर मदद के लिए...

कश्मीर के साथ मजबूती से खड़ी है शिवसेना, हर मदद के लिए प्रतिबद्ध -डॉ. श्रीकांत शिंदे

शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र और कश्मीर के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है। कश्मीर के लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिवसेना पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बात शिवसेना संसदीय दल के नेता एवं संसदरत्न सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने द्रास में आयोजित कार्यक्रम में कही।(Shiv Sena stands firmly with Kashmir, committed to every possible help doctor Shrikant Shinde)

इस अवसर पर शिवसेना की ओर से द्रास जिला अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस समर्पित की गई। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यमंत्री योगेश कदम, शिवसेना के राज्य संगठन प्रमुख आनंद परांजपे, बाजीराव चव्हाण, नितीन राठोड, सरहद फाउंडेशन के प्रमुख संजय नाहर, लद्दाख के सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा, डॉ. मोहम्मद जाफर, अब्दुल वाहिद, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कश्मीर में कई जनहित कार्य किए गए हैं। कुपवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण किया गया, कारगिल युद्ध स्मारक के लिए 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया और अब द्रास जिला अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन तथा एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।

उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई प्राकृतिक आपदा या संकट आता है, एकनाथ शिंदे स्वयं लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी वे तुरंत कश्मीर पहुंचे और वहां फंसे सैकड़ों महाराष्ट्र के पर्यटकों को सुरक्षित विमान से वापस भेजने की व्यवस्था की। हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार के लिए शिवसेना ने नया घर भी बनवाया। उन्होंने कहा कि शिवसेना राजनीति नहीं, बल्कि मानवता के नाते सेवा करती है और कश्मीर के लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

डॉ. शिंदे ने भारतीय सेना के जवानों के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सैनिक महीनों तक अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम के कारण देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कश्मीर में सरहद फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

सरहद शौर्यथॉन का शुभारंभ

द्रास में सरहद फाउंडेशन और भारतीय सेना द्वारा आयोजित सरहद शौर्यथॉन का शुभारंभ सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस शौर्यथॉन में करीब 3,000 धावकों ने भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- BMC मुंबई में पहला शहर-व्यापी पैदल यात्री नेटवर्क बनाने की योजना बना रही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments