#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के सुजिया गांव में सोमवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। 45 वर्षीय महिला स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गई थीं। घटना की सूचना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, सुजिया गांव निवासी तारा विश्वकर्मा (45) सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर में एक स्टैंड फैन को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रही थीं। इसी दौरान अचानक फैन में विद्युत करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गिर पड़ीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के शुक्लपुर में है। मायके पक्ष के लोग भी घटना की खबर मिलने के बाद सुजिया गांव के लिए रवाना हो गए। सूचना मिलने पर गौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण स्टैंड फैन में विद्युत करंट उतरना माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करंट किस तकनीकी खराबी की वजह से फैला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में करंट से महिला की मौत:स्टैंड फैन उठाकर दूसरी जगह जा रही थी, करंट लगते ही जमीन पर गिरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












