#बस्ती_न्यूज
अग्निवीर जवान नरेंद्र कुमार (22) का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव उमरी अहरा पहुंचा। बीकानेर स्थित आर्मी सप्लाई कोर यूनिट 524 में अग्निवीर एमटी के पद पर तैनात नरेंद्र की बीते शनिवार, 4 जुलाई को विद्युत स्पर्श घात से मृत्यु हो गई थी। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11:30 बजे सेना के वाहन से दिवंगत नरेंद्र का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। इस दौरान भारी भीड़ तिरंगा झंडा लिए ‘नरेंद्र कुमार अमर रहे’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नरेंद्र कुमार का नाम रहेगा’ के नारों से गूंजती रही। पुलिस एस्कॉर्ट भी साथ मौजूद था। सेना के जवानों ने नरेंद्र के शव को वाहन से उतारकर कंधे पर उनके घर तक पहुंचाया। वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। साथ आए सेना के जवानों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, मुंडेरवा पुलिस, एलायू के सदस्यों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित पूरे गांव के लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। घर पर सेना के जवानों ने नरेंद्र के ताबूत को तिरंगे से ढंककर सलामी दी। बीकानेर, राजस्थान से पार्थिव शरीर के साथ आए अग्निवीर सप्लाई कोर के अधिकारी ने नरेंद्र की मृत्यु के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र कुमार और एक अन्य जवान कैंप में लगे कैमरे का फोकस ठीक कर रहे थे, तभी उन्हें विद्युत स्पर्श घात लग गया। अधिकारी के अनुसार, नरेंद्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, कैंप में अधिकारियों द्वारा इस घटना की जांच अभी भी जारी है। इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मुंडेरवा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बीकानेर में अग्निवीर जवान की मृत्यु:उमरी अहरा के पैतृक गांव में हजारों ने दी अंतिम विदाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












