श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। इकौना-पयागपुर मार्ग पर मदारा के पास सियार के अचानक सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर बनकट निवासी 22 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र नान बच्चा किसी काम से बाहर गए थे। देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मदारा के पास पहुंचते ही अचानक एक सियार उनकी बाइक के सामने आ गया। सियार को बचाने के प्रयास में आशीष की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है।
इकौना में सियार सामने आने से बाइक पलटी:बाइक सवार युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











