#बस्ती_न्यूज
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय आम खाने की प्रतियोगिता में छावनी क्षेत्र के बटौली गांव के दीपांशु यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता आम महोत्सव-2026 के तहत आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए थी, जिसमें प्रदेश भर से कुल 27 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को दो-दो किलोग्राम आम खाने के लिए दिए गए थे, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता में रुचिर शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरिक्ता सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। दीपांशु यादव, जो रमेश यादव के पुत्र हैं, विक्रमजोत ब्लॉक के बटौली गांव के निवासी हैं। सहायक उद्यान निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि दीपांशु का पंजीकरण विक्रमजोत ब्लॉक से हुआ था और उन्हें प्रतियोगिता के लिए लखनऊ भेजा गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के छात्र का आम-खाने की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान:लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












