HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ककड़दरी स्थित भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण,...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ककड़दरी स्थित भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्रावस्ती। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के तहसील जमुनहा क्षेत्र अंतर्गत ककड़दरी बार्डर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा, तस्करी पर अंकुश और नागरिकों की आवाजाही से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ सीमा चौकियों का भ्रमण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। सीमा पार से होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी या घुसपैठ को रोकने के लिए पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और मजबूत करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल मिल सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा ए0के0 राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान सहित संबंधित थानाध्यक्ष व एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments