HomeUncategorizedश्रावस्ती ARTO का वसूली कांड, कैमरे में कैद हुए साहब, गाड़ी दौड़ाकर...

श्रावस्ती ARTO का वसूली कांड, कैमरे में कैद हुए साहब, गाड़ी दौड़ाकर भागे कर्मी!

श्रावस्ती। से इस वक्त की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने परिवाहन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। सड़कों पर सुरक्षित सफर का जिम्मा संभालने वाले जिम्मेदार ही जब ‘वसूली भाई’ बन जाएं, तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
​मामला NH-730 पर तिलकपुर मोड़ का है, जहाँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे कुशीनगर से प्रशासनिक चार्ज पर आए नए ARTO मोहम्मद अजीम खुद सरकारी गाड़ी में ठाट से बैठे हुए हैं, और उनके ठीक सामने ट्रकों की लंबी कतारें लगवाकर अवैध वसूली का काला खेल चल रहा है। ​पीड़ित ट्रक ड्राइवरों ने कैमरे पर रो-रोकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी है। चालकों का सीधा आरोप है कि साहब की गाड़ी के सामने प्रति ट्रक 2000 से लेकर 4000 रुपये तक की अवैध ‘एंट्री’ वसूली जा रही है। सारे कागजात सही होने के बावजूद बिना सुविधा शुल्क दिए गाड़ियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता। ​हद तो तब हो गई जब मौके पर मीडिया की गाड़ी को आता देख साहब और उनके गुर्गों में हड़कंप मच गया। कैमरे ऑन होते ही ARTO मोहम्मद अजीम और उनके परिवहन कर्मी चालकों को बीच राह तड़पता छोड़ गाड़ी दौड़ाकर रफूचक्कर हो गए। आरोप है कि भागते-भागते ये कर्मचारी ड्राइवरों के जरूरी कागजात और माल की बिल्टी भी अपने साथ लूट ले गए, जिसके बाद तपती धूप में घंटों चालक हाइवे पर बेबस खड़े रहे।अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है। जनता पूछ रही है, और हमारा भी शासन-प्रशासन से सीधा सवाल है..​आखिर कुशीनगर से आते ही श्रावस्ती की सड़कों को वसूली का अड्डा बनाने वाले इन अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?​क्या खुद गाड़ी में बैठकर वसूली का तमाशा देखने वाले ARTO पर सूबे के मुखिया का हंटर चलेगा?
​और खाकी और प्रशासनिक धौंस दिखाकर चालकों के कागज छीनकर भागने वाले इन कर्मियों को सस्पेंड कब किया जाएगा?

बाइट ट्रक चालक…1,2

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments