#बस्ती_न्यूज
बस्ती-कलवारी मार्ग पर सोमवार रात खुटहन चौराहे के पास बुलेट सवार युवकों को बचाने के प्रयास में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डुमरियागंज के इटवा क्षेत्र के कुछ लोग बोलेरो कार से कलवारी की ओर से बस्ती जा रहे थे। खुटहन चौराहे के पास अचानक एक बुलेट बाइक सवार युवक सड़क के बीच आ गए। बुलेट सवार को बचाने की कोशिश में बोलेरो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान सामने से आ रही नगर पंचायत नगर निवासी मोहम्मद अकमल की कार से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। नगर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बुलेट सवार को बचाने में दो कारें भिड़ीं:बस्ती-कलवारी मार्ग पर कई लोग घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












