#बस्ती_न्यूज
साउघाट क्षेत्र में भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद किसान धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। इस वर्ष बारिश की भारी कमी के चलते किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अपनी फसल को बचाने के लिए किसान खेतों में इंजन (पंपिंग सेट) के माध्यम से पानी भरकर रोपाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, अनिल कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसानों को महंगे डीजल और इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। इस चिलचिलाती धूप में भी किसान अपनी आजीविका बचाने के लिए खेतों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भीषण गर्मी में धान की रोपाई जारी:बारिश न होने से किसान इंजन का सहारा लेने को मजबूर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












